फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: धनंजय सिंह अध्यक्ष एवं अजय चौरसिया जनपदीय सचिव चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन का चुनाव बुधवार को संगठन कार्यालय पर चुनाव अधिकारी केएल यादव व सह चुनाव अधिकारी डीएन मिश्र के देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें सर्व सम्मत से धनंजय सिंह जनपदीय अध्यक्ष व अजय चौरसिया सचिव चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी केएल यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई और सर्व सम्मत से पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें धनंजय सिंह जनपदीय अध्यक्ष, केएन शुक्ल जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय चौरसिया जनपदीय सचिव, चंद्रभूषण कुमार जनपदीय उपाध्यक्ष, अशोक चंद्र पाल जनपदीय संगठन सचिव, इंद्रेश गुप्ता जनपद प्रचार सचिव और गुलाब चंद्र यादव जनपद वित्त सचिव चुने गए हैं। नव निर्वाचित जनपदीय अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें