संवाद न्यूज़ एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन) अर्की क्षेत्र के कोलका गांव के धैर्य ठाकुर ने राज्य स्तरीय सायर मेले में आयोजित अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। धैर्य की इस उपलब्धि पर विधायक संजय अवस्थी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्थानीय लोगों ने भी धैर्य ठाकुर की इस सफलता पर गर्व जताया।