फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेशनल चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी धैरवी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-16बी निवासी धैरवी सिंह(5) मेहनत और लगन के दम पर छोटी सी उम्र में ही कराटे में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। श्री राम यूनिवर्सल की यूकेजी की छात्रा धैरवी ने रॉयल चैलेंजर्स काता कुमिते और एमजीए यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। एक साल से वह कोच अफजल खान के नेतृत्व में दो-तीन घंटे अभ्यास कर रही हैं। इसमें इनकी मां नीलम का भरपूर साथ मिलता है। धैरवी को अभ्यास के लिए लाने-ले जाने की जिम्मेदारी उनकी है। पिता धीरेन्द्र सिंह सभी टूर्नामेंट में प्रतिभाग कराने की जिम्मेदारी उठाते हैं। धैरवी का सपना अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर विश्व मंच पर तिरंगा लहराना और देश का गौरव बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें