फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंगदारी नहीं देने पर ढाबा संचालक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर है ढाबा, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन


दादरी(संवाद)। 2.5 लाख रुपए रंगदारी नहीं देने पर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित प्रधान ढाबा संचालक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि डेरी मच्छा गांव के रिंकू ढाबा चलाते हैं। 29 अप्रैल को बढ़पुरा गांव निवासी आदित्य ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से 2.5 लाख रुपए की मांग की, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। उसके बाद छह मई को आदित्य ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। रात को रिंकू जब ढाबे के काउंटर पर बैठा था, तभी आदित्य तीन साथियों के साथ पहुंचा और सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह घायल होकर खून से लथपथ हो गया। शोर मचाने पर आदित्य साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें