ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली में एक ट्रांसपोर्टर ने अपने एक चालक के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि चालक ट्रक में एक नामी कंपनी के फ्रीज लेकर गाजियाबाद जा रहा था, लेकिन बीच में एक फ्रीज चोरी हो गया। इसकी जानकारी भी नहीं दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। दिल्ली निवासी ट्रांसपोर्टर कपिल चौधरी का आरोप है कि 15 मई की सुबह चालक धर्मवीर ट्रक में सैमसंग कंपनी के फ्रीज लेकर निकला था। उसे गाजियाबाद जाना था। आरोप है कि चालक ने मलकपुर के पास गाड़ी को साइट में लगा दिया और उसमें से एक फ्रीज उतरवा दिया। शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की है। ब्यूरो