दादरी। दादरी कोतवाली क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे बील टोल के समीप पिकअप गाड़ी व कार की टक्कर हो गई। कार में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान पति की मौत हो गई। घायल पत्नी ने पिकअप गाड़ी नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि हरियाणा के रोहतक के माडौदी जाटान गांव निवासी सरोज शर्मा परिवार के साथ रहती हैं। वह अपने पति धर्मवीर के साथ कार में सवार होकर 27 अक्टूबर को सिरसा से दादरी की तरफ जा रहे थे। पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सी टोल के समीप पिकअप गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर होने पर कार में सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान पति धर्मवीर की मौत हो गई। संवाद