यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत में होने वाले उप चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन कराने वाले तीनों प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में तीनों प्रत्याशियों के दस्तावेज वैध पाए गए हैं, जिसके बाद इनके नामांकन को वैध घोषित कर दिया गया है। अब सभासद पद के लिए तीन प्रत्यशी मैदान में हैं। अब नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद फाइनल प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
नगर पंचायत के वार्ड 12 में पद खाली होने पर जेवर में उप चुनाव होने हैं। सभासद पद के लिए जेवर तहसील के देवेश गोयल, पराग और मोहित ने सभासद पद के लिए दावेदारी करते हुए नामांकन कराया था। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि तीनों के दस्तावेज वैध पाए गए हैं। अब 20 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लेने की कार्रवाई होगी। संवाद