ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में किन्नर की हत्या के मामले में पुलिस ने किन्नर के साथ रहने वाले आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। आरोपी ने पैसों के विवाद में दीवार में सिर लड़ाकर हत्या की थी।बता दे कि तुगलपुर गांव में रविवार को एक किन्नर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान मनोरंजन शर्मा उर्फ चांदनी के रूप में हुई थी। सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। किन्नर के सिर पर चोट के निशान मिले थे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। ब्यूरो