फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छीना गया मोबाइल पुलिस ने किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली दादरी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार देर रात अग्रसेन इंटर कॉलेज गेट के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। रोकने पर युवक तेज कदमों से दूरी बनाने लगा, लेकिन पुलिस ने तुरंत पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ और तलाशी में आरोपी की पहचान दौलत राम कॉलोनी निवासी मानसिंह उर्फ तनु पंजाबी के रूप में हुई। उसके पास से एक चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि लगभग 20 दिन पहले अपने दोस्त समीर के साथ मिलकर उन्होंने शिव नादर यूनिवर्सिटी गेट नंबर-2 के पास एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था। पुलिस ने बरामद मोबाइल और चाकू को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें