फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तेज रफ्तार एक्सयूवी ने दो बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार एक्सयूवी ने दो बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन

- दूसरा घायल, सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास रविवार देर रात को तेज रफ्तार एक्यूवी कार ने दो बाइक में टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक एक कंपनी मालिक है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। कार सीज कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हाथरस के नगला कली गांव निवासी हरवीर सिंह और उसका दोस्त विकुल चौधरी फैक्टरी से ड्यूटी खत्म कर रविवार रात को अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार एक्यूवी कार ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार उछल कर कुछ दूर गिरे। घटना में हरवीर सिंह के सिर और सीने में गंभीर चोट आई। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। वहीं विकुल के पैर, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हरवीर को मृत घाेषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मौके से दो हेलमेट मिले हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को मौके पर पकड़ लिया है। उसकी पहचान गाजियाबाद इंदिरापुरम निवासी मयंक चावला के रूप में हुई है। वह नोएडा में एक कंपनी मालिक है। रात कंपनी बंद करने बाद घर जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना में दोनों बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस ने बताया कि कार बाइकों में टक्कर मारते हुए डिवाइडर में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें