फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली क्षेत्र के पलाका गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गांव पलाका निवासी दीपक का आरोप है की 29 मई की शाम उसका गांव के ही राहुल और दिलबार से दुकान के आगे से तेज रफ्तार डंपर निकाले जाने और दुकान पर उनके साथ अभद्रता किए जाने को लेकर विवाद हो गया था। देर रात राहुल और दिलबार अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ घर में घुस आया और लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। उन्हें बचाने आए दो अन्य साथी वहां पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों राहुल और दिलबार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें