फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: तीन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी, हत्या के प्रयास और आर्म्स अधिनियम के मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गिरोह का सरगना प्रशांत बुलंदशहर का निवासी है। जबकि उसके दो अन्य साथी हर्षित चौहान उर्फ मोहित उर्फ बिल्लू और अभिषेक उर्फ रवि गिरोह में शामिल हैं। गिरोह लोगों के बंद घरों को निशाना बनाकर नकबजनी करता हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें