फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रक ने मर्सिडीज कार में मारी टक्कर, डॉक्टर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने मर्सिडीज कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर-134 जेपी क्लासिक निवासी चंदनमनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई डॉ. आनंदमनी अपनी मर्सिडीज कार से सूरजपुर से नॉलेज पार्क-5 चौगानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पोद्दार स्कूल के सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डॉ. आनंदमनी के कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें