फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार ट्रक से टकराई, ड्राइवर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता इलाके में सड़क हादसे में एक कंपनी की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घटना 29 अक्तूबर की है। कार तिलपता से होकर गुजर रही थी। तभी आगे चल रहे ट्रक के चालक ने स्पीड ब्रेकर आते ही अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे से आ रही कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा टकराई। हादसे में कार चालक शीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें