माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर- 141 स्थित किड्जी स्कूल में सोमवार को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर बच्चों को सिख धर्म के प्रथम गुरु नानक देव के जीवन, उनकी शिक्षाओं और उनके संदेशों से परिचित कराया गया। बच्चों ने जाना कि गुरुद्वारा क्या होता है, वहां लोग क्यों जाते हैं और लंगर की क्या महत्ता है। उन्हें गुरु नानक देव की अनमोल सीख एक ओंकार, नाम जपो, किरत करो और वंड छको के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य था कि बच्चों की शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें हर धर्म, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का सम्मान करना भी सिखाना चाहिए।