ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे फ्रेंडशिप कप सीजन 28 के लीग मैच में ग्लांट स्टैलियंस ने क्रिक प्रीमियर्स को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिक प्रीमियर्स ने टी-20 मुकाबले में चार विकेट पर 241 रन का स्कोर बनाए। सेम रॉय ने 55 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा उतरी ग्लांट स्टैलियंस ने चार विकेट पर 242 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। योगेश शर्मा ने 88 रन की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।