फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्लभ और गंभीर टीबी से जूझ रहे बच्चे की बचाई जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित कैलाश हॉस्पिटल में ड्रग-रेसिस्टेंट ट्यूबरकुलस मेनिनजाइटिस (टीबीएम) से पीड़ित 10 वर्षीय बच्चे का सफल इलाज किया गया। दिल्ली निवासी बच्चे को तेज बुखार, लगातार उल्टी और गर्दन में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था। जांच में दिमाग को प्रभावित करने वाली दुर्लभ और गंभीर टीबी की पुष्टि हुई। हालत बिगड़ने पर उसे वेंटिलेटर सपोर्ट और लंबे समय तक पीआईसीयू में रखना पड़ा। लैब जांच में ड्रग-रेसिस्टेंट टीबी मिलने पर डॉक्टरों ने विशेष एंटी-ट्यूबरकुलर थेरेपी शुरू की। पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अंशुल ढिल्लों ने बताया कि समय पर पहचान, सही दवाओं, विशेषज्ञों की संयुक्त निगरानी और कई महीनों की न्यूरो-रिहैबिलिटेशन थेरेपी से बच्चा अब बिना सहारे चलने, बोलने और अपने दैनिक कार्य करने में सक्षम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें