फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घी-तेल पर हाथ साफ करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल में महिला पर घी-तेल चोरी का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

- पुलिस ने कहा- सामान का भुगतान किया था, चोरी की पुष्टि नहीं
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल के एक स्टोर में महिला पर घी और रिफाइंड तेल चोरी करने का आरोप लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि, पुलिस और मॉल प्रबंधन ने महिला के चोरी करने की पुष्टि नहीं की है।
वीडियो में महिला चेहरा छिपाते हुए स्टोर से बाहर आती नजर आ रही है। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी उसे रोक लेती हैं और अपने साथ ले जाती हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि महिला पिछले करीब एक महीने से स्टोर में आ रही थी और कई बार घी व रिफाइंड तेल लेकर गई है। यह भी कहा जा रहा है कि उसकी गतिविधियां स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो में भी महिला को सामान चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से नहीं देखा जा सकता। ऐसे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जानकारी होने पर सेक्टर-20 पुलिस से संपर्क किया गया। पुलिस के अनुसार महिला ने स्टोर से लिए गए सामान का भुगतान कर दिया था। पुलिस के मुताबिक अभी तक महिला के खिलाफ चोरी की कोई शिकायत भी नहीं दी गई है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की गई है चोरी की बात गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें