फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्राधिकरण की जमीन पर भूमाफियाओं ने किया अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के जगनपुर अफजलपुर में अधिग्रहित जमीनों पर कब्जे और अवैध निर्माण चालू हैं। सोमवार को सीईओ राकेश कुमार सिंह से स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता श्याम सिंह भाटी का कहना है कि जगनपुर अफजलपुर के खसरा संख्या 5, 9 व 20 का अर्जन पूर्व में प्राधिकरण कर चुका है। वर्तमान में इस जमीन पर कुछ भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके कॉलोनी बसाई जा रही हैं। कई बार शिकायतें भी की जा चुकी हैं लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों की मिली भगत से आज तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इन जमीनों पर लगातार बिल्डिंग बनाई जा रही हैं। किसान संदीप भाटी ने भी इसी गांव की जमीनों पर कब्जा और निर्माण किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द इन भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें