फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 124 मरीजों हुआ निशुल्क ऑपरेशन

Mon, 23 Nov 2026 07:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र में आंखों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा मिल रही है। नवंबर 2025 से नवंबर 2026 तक जेवर ब्लॉक के 124 मरीज अपनी आंखों का ऑपरेशन करा चुके हैं। यह सुविधा जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और नोएडा के एक निजी आई केयर अस्पताल के बीच हुए आपसी समझौते के तहत उपलब्ध कराई जा रही है। जेवर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्फे जेया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से मरीजों को ऑपरेशन के लिए संबंधित अस्पताल भेजा जाता है। मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के साथ दवाइयों, अस्पताल में ठहरने और आने-जाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें