फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चलती बस में आग लगने के मामले में चालक पर प्राथमिकी, हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-इंजन के पास से धुआं निकलने के बाद लगी थी आग, डीजल रिसाव की आशंका
-32 यात्रियों ने समय रहते बस से निकलकर बचाई थी जान, यात्रियों का जला था सामान

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 मेट्रो स्टेशन के सामने मंगलवार शाम चलती स्लीपर बस में आग लगने के मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले में बस चालक को हिरासत में लिया है। यह बस दिल्ली के लाल किला से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी और उसमें करीब 32 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद यात्रियों ने समय रहते बस से उतरकर अपनी जान बचाई थी।
पुलिस के मुताबिक एक यात्री की शिकायत पर बस संचालक कंपनी बीएसएस कूल-कूल जमना ट्रैवलर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि बस सेक्टर-148 के पास पहुंची थी। तभी चालक की सीट के आगे इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में धुआं आग की लपटों में बदल गया। आग तेजी से फैलने पर बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इसके कुछ ही देर बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में आग लगने की सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आग बस के इंजन वाले हिस्से से शुरू होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि इंजन के पास कोई पाइप फटने से डीजल का रिसाव हुआ और इसी वजह से आग लगी। जांच के दौरान बस से डीजल निकलता हुआ दिखाई देने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने आग लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। एसीपी कृष्णपाल सिंह का कहना है कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई थी। इसी संबंध में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें