दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र की ओमेक्स पाम सोसाइटी में रहने वाले युवक ने घरेलू विवाद में पत्नी व सास पर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ घटना की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर म्यू स्थित ओमेक्स पाम ग्रीन सोसाइटी में मनीष अग्रवाल रहते हैं। पत्नी विवाद चलने के कारण अलग रहती है। 21 अप्रैल को दोपहर के समय पत्नी से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि वो भड़क गई और अपनी मां के साथ मेरे पास पहुंची। गाली गलौज कर मारपीट की गई। घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी गई। शिकायत पुलिस से की गई।