फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नाले में गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली फेज-1 क्षेत्र में एक युवक की नाले में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान वेद प्रकाश यादव (31) के रूप में हुई है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि वेद प्रकाश शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार रात वह शराब के नशे में सेक्टर छह स्थित नाले के पास पहुंचा, जहां संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गया। आशंका है कि इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी अमित मान ने बताया कि मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें