फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जापानी सिटी के लिए यमुना प्राधिकरण ने शुरू की जमीन खरीद की प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जापानी सिटी के लिए यमुना प्राधिकरण ने शुरू की जमीन खरीद की प्रक्रिया
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री के जापान दौरे में बनी थी सहमति
- औद्योगिक विकास के लिए जापान के निवेशकों के लिए तैयार होना अलग सेक्टर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे में सहमति बनने के बाद अब यमुना प्राधिकरण ने जापानीज सिटी के विकास को तेज कर दिया है। इसके लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया की शुरुआत प्राधिकरण ने की है। यहां जापान के निवेशकों के लिए औद्योगिक संग आवासीय सेक्टर उनकी जरूरतों के मुताबिक विकसित किया जाना है।
यीडा के एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि जमीन खरीद शुरू करने के लिए सूचना प्रकाशित करा दी गई है। अब यहां किसानों से सहमति बनाकर उनको मुआवजा देने का काम शुरू होगा। इसके बाद जमीन पर कब्जा लेने की प्रक्रिया यीडा पूरी करेगा। अधिकारियों का कहना है कि करीब 500 एकड़ में यह जापानी सिटी विकसित होनी है। जमीन पर कब्जा मिलते ही यहां विकास कार्य और भूखंड़ नियोजन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। औद्योगिक विकास के लिए मुख्यमंत्री की यह महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक जापानीज सिटी को एक ''मिनी जापान'' की तरह विकसित किया जाना है। यह नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक में भी रहेगा जिससे निवेशकों को सुविधा हो। यहां जापानी नागरिकों के लिए उनकी संस्कृति के अनुसार घर, स्कूल, अस्पताल और होटल बनाए जाने का प्रस्ताव है। औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ जापानी खान-पान और जीवनशैली के लिए विशेष व्यावसायिक केंद्र यहां विकसित किए जाएंगे। जापान के निवेशकों से यहां प्रमुख रूप से इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल और डेटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें