फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रामीणों ने अस्तौली डंपिंग ग्राउंड का काम रोका, रास्ता बंद कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-अस्तौली गांव के 9 गांवों के किसान धरने पर बैठे, शुक्रवार को सीईओ के साथ बैठक के आश्वासन पर छोड़ा रास्ता, धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अस्तौली गांव में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में नौ गांवों के ग्रामीण बुधवार को प्लांट के बाहर इकट्ठा हुए और काम रोक दिया। साथ ही आक्रोशित किसानों ने डंपिंग ग्राउंड जाने का रास्ता भी रोक दिया। इस दौरान करीब नौ गांवों के ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। बाद में पहुंची पुलिस और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ कई घंटे की वार्ता चली। वार्ता में शुक्रवार को सीईओ से मिलने के आश्वासन पर ग्रामीण माने और रास्ता छोड़ा। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन


अस्तौली गांव में बन रहे डंपिंग ग्राउंड के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि वे 12 अप्रैल से लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि डंपिंग ग्राउंड बनने से आसपास के गांवों में प्रदूषण, गंदगी और दुर्गंध की समस्या बढ़ेगी, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जुटने से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक डंपिंग ग्राउंड की योजना पूरी तरह निरस्त नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन निर्माण शुरू कराने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन


2 दिन के लिए इस आश्वासन पर हमने गेट खोल दिया और रास्ता चालू कर दिया है। हमारी समस्या का समाधान होने तक धरना जारी रहेगा।
-सूरज भाटी, किसान नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें