फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर पूर्व कर्मचारी पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर पूर्व कर्मचारी पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

- फर्जी लेटर ऑफ इंटेंट बनाकर फर्म से सात बार अपने खाते में कराई रकम, कंपनी को नहीं दी जानकारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-57 स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी से जुड़ी कंपनी के पूर्व कर्मचारी पर डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कर्मचारी ने कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर फर्जी लेटर ऑफ इंटेंट तैयार किया और बिहार की एक फर्म से डीलरशिप के एवज में 3.50 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रयागराज निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि सेक्टर-57 में उनकी कंपनी का कार्यालय है। कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी को असेंबल कर अपने ट्रेडमार्क के साथ बाजार में बेचती है। इसके अलावा कंपनी की ओर से देशभर में डीलर और डिस्ट्रीब्यूटर भी बनाए जाते हैं। शिकायत के मुताबिक बिहार के पटना निवासी ललित कुमार सिन्हा कंपनी में मार्केट एजेंट और एसोसिएट के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कर्मचारी ने अपने पद का फायदा उठाते हुए बिहार के बक्सर स्थित एक फर्म को कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए उसने कंपनी के नाम और लेटरहेड का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करते हुए 3.50 लाख रुपये अपने निजी बैंक खाते में मंगवा लिए। यह रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं हुई और न ही प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें