फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भंगेल सीएचसी और एमसीएच विंग को जोड़ने से बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- दोनों अस्पतालों के मिलने का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सेक्टर-110 स्थित भंगेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को एमसीएच विंग से जोड़ने का प्रस्ताव सामने आया है, जिसे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। भंगेल सीएचसी में रोजाना करीब 800 से 900 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, जबकि एमसीएच विंग में यह संख्या लगभग 80 के आसपास है। ऐसे में दोनों के एकीकरण से संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा। इसके साथ ही जिन मरीजों के पास खुले पैसे देने के लिए नहीं होते उनके लिए भी क्यूआर कोड बनाने की तैयारी है। एमसीएच विंग के डॉक्टर सिरोहा के अनुसार, दोनों अस्पतालों के मिलने का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचाराधीन है। यदि यह योजना लागू होती है, तो क्षेत्र के मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर और समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।



दोनों अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर बन रहे : एमसीएच विंग में केवल एक डॉक्टर है। वहीं सीएचसी में 6 डॉक्टर तैनात हैं। इसके साथ ही जबकि मरीजों की संख्या काफी अधिक है। भंगेल अस्पताल में तैनात डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि यहां हर महीने 200 से 300 डिलीवरी होती हैं और कई बार महिला अस्पताल का दबाव भी यहीं संभाला जाता है। एमसीएच विंग और महिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का पुनर्निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। फिलहाल ऑपरेशन के लिए मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ता है, जिससे असुविधा बढ़ती है। दोनों अस्पतालों को जोड़ने से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा, भंगेल अस्पताल में रोजाना करीब 80 लोगों को डॉग बाइट के इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जिससे यहां का दबाव और बढ़ जाता है। पहले दोनों अस्पतालों में अनियमितताओं के मामले भी सामने आए थे, जिसके बाद अब ऑनलाइन सिस्टम और क्यूआर कोड सुविधा लागू करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें