रबूपुरा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चोरों ने थाने से महज 500 मीटर दूर खड़ी दो निजी बसों के ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमत की 4 बैट्रियां चोरी कर ली। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गांव हाजीपुर निवासी बस मालिक राजकुमार सिंह और बुलंदशहर के नौसेना निवासी पंकज रावत रबूपुरा से बुलंदशहर के लिए निजी बसों का संचालन करते हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी बसें कोतवाली के नजदीक खड़ी की थी। रात में अज्ञात चोर उनकी बस से बैटरी चोरी कर ले गए। यह सारी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है।