ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में एस सिटी गोल चक्कर के पास सड़क किनारे खड़ी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने रविवार को ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौड़ सिटी-1 की 7 एवेन्यू में रहने वाले विक्रांत ठाकुर ने बताया कि 30 अक्तूबर की रात वह अपनी टाटा नेक्सन से दोस्त राहुल को लेने सूरजपुर मार्ग पर एस सिटी के पास गए थे। कार को सड़क किनारे बाईं तरफ खड़ा किया था। राहुल जैसे ही कार में बैठे, तभी गोल चक्कर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो