ग्रेटर नोएडा। गौड़ सिटी मॉल के सामने बुलेट की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना बिसरख पुलिस ने शनिवार को अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।अलीगढ़ निवासी संजय कुमार ने बताया कि उनका 32 वर्षीय भाई रुपकिशोर 14 अक्टूबर को अपनी बाइक से कार्यालय जा रहा था। जब वह गौड़ सिटी मॉल के सामने पहुंचा। तभी एक बुलेट ने उसे टक्कर मार दी और चालक भाग निकला। हादसे में उनके भाई के पैर में गंभीर चोट आई है। इलाज के लिए पैर की सर्जरी करानी पड़ेगी। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो