फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिवक्ता पर केस फाइल ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-फीस विवाद में पत्रावली रोके रखने का आरोप
विज्ञापन

-सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में एक अधिवक्ता पर न्यायालय परिसर से वैवाहिक वाद की पत्रावली उठाकर ले जाने और फीस के विवाद में उसे वापस न करने का आरोप लगा है। मामले में जनपद न्यायाधीश के आदेश पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक लिपिक (प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय गौतमबुद्धनगर) मुल्कराज सिंह पटेल की ओर से कोतवाली को दी तहरीर में बताया गया है कि अधिवक्ता अंसुल कुमार शर्मा उर्फ एके शर्मा न्यायालय परिसर से वैवाहिक वाद की पत्रावली अपने साथ ले गए। आरोप है कि जब पीड़ित ने संबंधित पत्रावली वापस मांगी तो अधिवक्ता ने कहा कि क्लाइंट द्वारा पूरी फीस का भुगतान नहीं किया गया है। फीस मिलने के बाद ही फाइल लौटाई जाएगी। इस मामले को लेकर पीड़ित ने 16 अप्रैल 2026 को जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर में भी लिखित शिकायत दी है। इसके बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश पारित किए। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें