- मेरठ व लखनऊ के ध्यानार्थ
फोटो
-आरोपियों के पास से लूट का सामान और चाकू बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने रैपिडो चालक पर चाकू से हमलाकर बाइक और मोबाइल लूटने वाले आरोपियों को सोमवार को डी-मार्ट के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिजनौर निवासी योगेश कुमार (20), खगड़िया बिहार निवासी मनीष कुमार (18) व सुल्तानपुर निवासी सुजल तिवारी (20) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक पर्स, 530 रुपये नकद, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक बाइक, घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद हुआ है।
मेरठ निवासी रैपिडो चालक कुशल छपरौला गांव में रहते हैं। 14 फरवरी की रात एक सवारी को छोड़ने निराला सोसायटी गए थे। सवारी छोड़ कर गैलेक्सी चौराहा से लाल कुआं की तरफ लौटते समय जेएम इंटरनेशनल स्कूल के पास एक बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने उसे रोकने का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाश उनकी बाइक के सामने खड़े होकर चाकू दिखाते हुए नकदी, मोबाइल और बाइक छीनने लगे। कुशल ने विरोध किया तो एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। योगेश कुमार वर्तमान में दिल्ली, मनीष कुमार डूब क्षेत्र व सुजल तिवारी गडौली गुर्जर बस्ती में रहता है। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।