ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसला कर ले जाने वाले आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज किया है। बुलंदशहर निवासी पीड़ित युवक बहन के साथ सूरजपुर क्षेत्र में रहता है। फिरोजाबाद निवासी गर्वित उसकी 17 वर्षीय बहन को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर ले गया है। इसमें युवक के पिता सत्यभान ने भी सहयोग किया है। बहन को ले जाते समय आरोपियों को उसके मित्र ने देखा था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो