दादरी (संवाद)। क्षेत्र के कचैडा गांव में प्लॉट खरीदने के लिए दिये गए 12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा के अनुसार, बाल किशन ने गांव के आदित्य से प्लॉट का सौदा किया था। बाल किशन ने प्लॉट के लिए 12 लाख रुपये दिए और दादरी के उपनिबंधन कार्यालय में एग्रीमेंट कराया। आरोप है कि कीमत बढ़ने पर आदित्य ने रिया व सुरेंद्र के साथ मिलकर बैनामा करने से आनाकानी की। पीड़ित ने कोतवाली दादरी व पुलिस आयुक्त से शिकायत की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।