ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 क्षेत्र में स्थित इंडस टावर्स लिमिटेड की एक साइट से रेडियो उपकरण चोरी हो गया। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरएस हाईटेक सिक्योरिटी लिमिटेड की ओर से इंडस टावर्स में तैनात कुलदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 सितंबर को सूचना मिली कि साइट का सेक्टर डाउन हो गया है। अलार्म मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पता चला कि किसी व्यक्ति ने एक आरआरयू कार्ड चोरी कर लिया है। साइट के तक्नीशियन लोकेश सोलंकी और टेक्निकल मैनेजर अमन सरपाल हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो