नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले के निवासी परिवार के साथ रोहिल्लापुर गांव में किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब 9 बजे उनकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। परेशान होकर उन्होंने थाना सेक्टर-126 पहुंचकर शिकायत दी। थाना प्रभारी सुमनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोरी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो