दादरी (संवाद)। दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर पैदल सड़क पार करते समय एक चालक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पीड़ित का इलाज के दाैरान पैर काटना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया पंजाब के जनपद तरण तारन गांव निवासी गुरविंदर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने 8 अगस्त को कोतवाली दादरी क्षेत्र के जीटी रोड पर एक होटल के समीप गाड़ी पार्क कर दी, और वह पैदल सड़क पार करने लगे। इसी दौरान तीव्र गति से आ रहे वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचार के दाैरान उनका पैर काटना पड़ा। घटना के डेढ़ माह बाद कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।