नोएडा। साप्ताहिक बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल चुराने वाले दो बदमाशों को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हमीरपुर निवासी राजा और निठारी निवासी सुजीत के रूप में हुई है। आरोपियों को सोमवार को सेक्टर-31 स्थित शहीद भगत सिंह पार्क से पकड़ा गया है। इनके पास से चोरी के पांच मोबाइल, तमंचा, चाकू और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों से लोगों का मोबाइल चुराते हैं। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा में हमीरपुर के मौदहा थाने में प्राथमिकी दर्ज है। दोनों आरोपी नशे के आदी है। राजा पूर्व में भी जेल जा चुका है। ब्यूरो