माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज एक सोसाइटी के लोग मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि को लेकर बिल्डर प्रबंधन के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान इमेल व अन्य प्रकारों से जवाब देने का भरोसा दिया गया था,लेकिन अब तक कोई सूचना निवासियों को नहीं मिली है।
सोसाइटी रहने वाले संजय शर्मा और शशि भूषण ने बताया कि रविवार को मेंटेनेंस एजेंसी द्वारा बढ़ाए गए मेंटेनेंस शुल्क के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में मेंटेनेंस प्रबंधन के प्रतिनिधियों और लोगों के बीच बैठक भी हुई थी। बैठक में लोगों ने शुल्क वृद्धि वापस लेने या फिर तीन माह के भीतर मेंटेनेंस कार्य छोड़ने की मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान प्रबंधन की ओर से सोमवार तक इस संबंध में जवाब देने का आश्वासन दिया गया था। हालांकि सोमवार शाम तक न तो कोई ई-मेल भेजी गई और न ही किसी ग्रुप के माध्यम से कोई आधिकारिक नोटिस जारी किया गया।