दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक कंटेनर चालक ने सड़क पर खड़े वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि 26 अगस्त की रात्रि में बदायूं के भवानीपुर खैनी गांव निवासी मतीन ट्रक को लेकर पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से कुंडली की तरफ जा रहा था। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर कूडी खेड़ा गांव के समीप पहुंचा तो सड़क के किनारे खड़े अज्ञात वाहन में पीछे से टक्कर हो गई। हादसे में केबिन में ट्रक चालक फंस गया। वहीं आरोपी चालक भाग गया। पुलिस ने हाइड्रा मंगाकर करीब दो घंटे मशक्कत करने के बाद ट्रक केबिन में फंसे चालक को निकाला। उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में लगी है।