फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित कैपिटल एथेना सोसाइटी में फायर विभाग के निरीक्षण के बाद लिफ्ट करीब 14 घंटे तक के लिए बंद कर दी गई थी जिसकी वजह से निवासी परेशान रहे। निवासियों ने आरोप लगाया है कि फायर विभाग की टीम ने सोसाइटी का निरीक्षण किया था, निरीक्षण के समय कई फायर सेफ्टी इंतजाम मानकों के अनुरूप नहीं मिले और कुछ उपकरण काम नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फायर विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद बिल्डर प्रबंधन ने गुस्से में आकर सोसाइटी की लिफ्ट बंद कर दी थी, जिसकी वजह से लोग लिफ्ट का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे।