-विश्वकर्मा मार्ग पर भी सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन से मॉडल टाउन गोल चक्कर तक रेंगे वाहन, अधिक रहा वाहनों का दबाव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सुबह के समय जाम से थोड़ी राहत मिली वहीं शाम होते ही मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। दस किलोमीटर की दूरी तय करने में पचास मिनट से ज्यादा का समय लोगों को लग गया। सोमवार को नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर लंबे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां सेक्टर 124 से गंदे नाले तक वाहनों की रफ्तार थम सी गई। जाम के कारण फिल्म सिटी की ओर जाने वाली रैंप पर भी वाहन फंसे। रैंप पर चढ़ने वाले वाहनों की वजह से भी यातायात प्रभावित हुआ।
सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन से मॉडल गोल चक्कर तक धीमी गति से वाहन गुजरे। इंदिरापुरम को जाने वाले अंडरपास में भी वाहनों का दबाव अधिक रहा। होशियारपुर से पर्थला की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जाम की स्थिति बनी रही। डीएससी रोड पर भी सेक्टर-15 मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर-18 तक वाहन जाम में रेंगते रहे।