नोएडा। यातायात पुलिस की ओर से नियमों के उल्लंघन पर बुधवार को 8034 ई चालान और 27 वाहन सीज किए। इसमें से 3498 मैनुअल और 4536 चालान आईएसटीएमएस कैमरों से काटे गए। बिना हेलमेट के 2653 ,ओवर स्पीड के लिए 523 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, सेक्टर-63 मार्ग पर आईएसआई मार्क हेलमेट और यातायात के नियमों व संकेतों के प्रति जागरूक किया गया। ब्यूरो