रबूपुरा (संवाद)। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 75 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह खुले में शराब पीकर कानून व्यवस्था को प्रभावित न करें। इसके बाद भी जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।