दादरी। सड़क किनारे लगे ठेले पर बिक रहे मोमो खाने से बीमार पड़े एक दर्जन लोगों में से अभी दो बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। ठेले पर मोमो बेचने वाला आरोपी मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। बता दें कि दादरी नगर पालिका परिषद क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले में आरिफ खान परिवार के साथ रहते हैं। वह वार्ड 14 से सभासद है। उनके बच्चे 25 मार्च को जीटी रोड पर लगे मोमो के ठेले से मोमो लेकर घर गए थे। सभी परिजनों ने मोमो खाए थे। मोमो खाने से परिवार के 12 सदस्य बीमार हो गए थे। पेट में दर्द उल्टी दस्त होने पर उनको सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां पर 9 बच्चों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। उसके बाद तीन बच्चों की हालत बिगड़ने के चलते गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर अभी 11 वर्षीय आयसा और 14 वर्षीय अर्स का उपचार चल रहा है। इस मामले में अभी तक ठेले पर मोमो विक्रेता फरार है। अभी बच्चों के इलाज में व्यस्त होने के चलते कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं है।