प्रबंधन ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल की सीबीएसई संबद्धता बहाल हो गई है। सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को आधिकारिक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी। नोटिस के अनुसार सीबीएसई की ओर से विद्यालय की मान्यता पूर्व स्थिति में बहाल की गई है। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों, अभिभावकों और स्टाफ के धैर्य और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि अब सभी शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां सीबीएसई के दिशानिर्देशों के अनुरूप संचालित की जाएंगी। विद्यालय के चेयरमैन व मैनेजर हरिश पपने ने बताया कि 30 मार्च 2026 को जारी आदेश के तहत यह निर्णय लागू किया गया है। इसके साथ ही 18 फरवरी 2026 को जारी पूर्व आदेश को निरस्त कर दिया गया है।