फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल हत्याकांड: हत्या की सीबीआई जांच को लेकर शुरू हुई महापंचायत की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-जेवर के गांव बनवासीबास के 15 वर्षीय छात्र की हुई थी निर्मम हत्या, परिवार के लोग पुलिस की जांच पर उठा रहे हैं सवाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के गांव बनवारीबास में हुए 15 वर्षीय छात्र की हत्या का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में सवर्ण समाज ने महापंचायत करने की तैयारी कर ली है। परिवार और समाज के लोग पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और वह लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर लोगों की बैठक रविवार को हुई और तय किया गया कि जल्दी ही छात्र को न्याय दिलाने के लिए उच्च स्तरीय जांच टीम गठित न हुई तो आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ने बताया कि 15 वर्षीय गोपाल शर्मा की क्रूरता के साथ हत्या कर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने अपनी जांच में कई तथ्यों को छिपा लिया है। मृतक छात्र के परिजन भी पुलिस की जांच और कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूरे गांव में फोर्स तैनात कर दी है और लोगों को बच्चे के परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मई को मिला था बच्चे का शव : गांव बनवारी बांस निवासी रवि भूषण उर्फ बंटी का 15 वर्षीय बेटा गोपाल 21 मई को घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया था। 22 मई की रात को 11 बजे उसका शव बगल के गांव रोही के खाली मकान में पड़ा मिला था। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जेवर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि गोपाल की मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। उन्होंने यह सारी बात मुख्यमंत्री को बताई है और इस मामले की सारी सच्चाई सामने आकर रहेगी। वह और सरकार पूरी तरह से परिवार के साथ है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें