फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साइबर सेल ने खाते से निकले 54 हजार रुपये वापस कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। दनकौर थाना क्षेत्र के गांव हतेवा में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट देने के नाम पर साइबर ठगों ने ओटीपी लेकर युवक के खाते से 54 हजार 500 रुपये उड़ा दिए। हतेवा गांव निवासी गौरव कुमार बताया कि उन्होंने बुधवार को एक अस्पताल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए कॉल किया था। कुछ देर बाद उनके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को अस्पताल से जुड़ा बताते हुए अपॉइंटमेंट देने के नाम पर उनसे ओटीपी मांगा। झांसे में आकर पीड़ित ने ओटीपी बता दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 54 हजार 500 रुपये रुपये कट गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही गौरव ने साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के बैंक खाते को होल्ड कराया और बैंक स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद पीड़ित की पूरी रकम वापस करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें