नोएडा। सेक्टर-115 स्थित उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल कार्यालय में बुधवार को व्यापारियों की समस्याओं को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने की। करीब दो घंटे चली बैठक में व्यापारियों ने एलिवेटेड रोड के नीचे अतिक्रमण और गंदगी, सीवरेज ओवरफ्लो, बिजली मीटरों की खराबी और बाजारों में सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाए। व्यापारियों ने इन समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की। महेश चौहान ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों से बात करने की बात कही। बैठक में निखिल अग्रवाल, शिवा चौहान, राजेश जिंदल और नवीन अग्रवाल समेत कई व्यापारी नेता शामिल हुए। ब्यूरो