फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस लेने गए चालक से मारपीट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस लेने गए चालक से मारपीट
विज्ञापन

-बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना, वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी भराते समय कार चालक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। मारपीट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। घटना की प्राथमिक दर्ज कराई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है ।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता ने बताया कि एटा निवासी विदेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह अपनी कार को लेकर बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर छपरौला गांव स्थित एक पेट्रोल पंप पर सीएनजी गैस लेने गए थे। गैस लेने के दौरान विदेश कुमार के साथ पेट्रोल पंप कर्मचारी ने गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान दौड़ा दौड़ा कर पिटाई की गई। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला दर्ज कर कर्मचारी राहुल व प्रदीप को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें